फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीएम की कार्य योजना पर डीसीबी बोर्ड ने लगाई स्वीकृति की मोहर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक में संचालकों के साथ प्रस्तावों पर चर्चा करते बैंक ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की दो माह पूर्व हुई वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में प्रस्तुत की गई कार्य योजना के कई बिंदुओं को बैंक के संचालक मंडल की बुधवार को हुई बैठक में प्रस्तावों के तौर पर ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इससे पूर्व, बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने बोर्ड के सदस्यों के समक्ष बैंक के वित्तीय लेनदेन का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के बारे में भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि एजीएम में बैंक के चेयरमैन ने ऋण-जमा अनुपात में अपेक्षित सुधार करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में डीसीबी के बैंकिंग नेटवर्क को बेहतर बनाने, सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खातेदारों को घर बैठे बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने को जरूरी संसाधन जुटाने, बैंक के जर्जर हो चुके शाखा भवनों के अनुरक्षण और मुख्य शाखा के भवन को अत्याधुनिक स्वरूप देने आदि भविष्य की योजनाओें पर चर्चा की थी। इसके साथ ही उन्होंने इन सभी कार्यों के लिए नाबार्ड से विशेष बजट की मांग करने की मंशा जाहिर की थी।
डीसीबी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित कर इन्हीं बिंदुओं पर काम करने की संचालकों ने मंशा जताई। बैठक में विभिन्न कामों के लिए नाबार्ड से 150 करोड़ रुपये ऋण लेने, मोबाइल बैंकिंग सेवा के लिए आरबीआई से लाइसेंस लेने की औपचारिकता पूरी करने, अन्य बैंकों की भांति डीसीबी की व्यक्तिगत ऋण योजना की ब्याज दर संशोधित करने, एनपीए श्रेणी के खातेदारों से बकाया ऋण की ब्याजमुक्त वसूली को एकमुश्त समाधान योजना लागू कराने आदि प्रस्ताव पारित हुए। बाद में सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी के संचालन में हुई बैठक में बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू, उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, वीरभान सिंह, संजय सिंह, देव नारायण मिश्र, अनुराग कठेरिया, अंशुल सिंह चौहान, राम भजन, महाप्रबंधक प्यारे लाल, वरिष्ठ प्रबंधक पूर्णिमा, कुलदीप सिंह, राजीव वर्मा, शहर बानों, एसपी त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें