फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: इस एप के जरिये सैनिक समेत तीन लोगों से 72 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे फंसाया जाल में

Sun, 29 Oct 2023 09:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर ठगी का जाल बिछा रखा है। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। बरेली में ठगी के तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने सैनिक समेत तीन लोगों से 72 लाख रुपये ठग लिए। 
 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर ठगों ने सैनिक समेत तीन लोगों से टेलीग्राम एप के जरिये लाखों रुपये की ठगी कर ली। तीनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी सैनिक दीपक की टेलीग्राम पर आईडी बनी है। टेलीग्राम पर फ्लाइट नेटवर्क नाम की कंपनी की तरफ से उन्हें पार्ट टाइम काम करने का ऑफर दिया गया। कंपनी का लिंक खोलने पर उनकी बात सोनिया सुरेश नाम की आईडी से हुई। 

ठगों ने पहले दीपक के खाते में 1,100 रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद रिचार्ज करवाए गए और झांसे में लेकर दीपक से धीरे-धीरे 28.56 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

150 रुपये देकर जाल में फंसाया
बारादरी के ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी पपांश माथुर को ठगों ने फोन कर पार्ट टाइम काम देने का झांसा दिया और उनको वीडियो देखने पर पहले 150 रुपये कमीशन दिया। इसके बाद टेलीग्राम इंस्टॉल करवाया। इस पर कव्या गौतमी सिंह नाम बताकर युवती ने उनकी निजी जानकारी ले ली। इसके बाद मोटा कमीशन देने का झांसा देकर निवेश कराने के नाम पर 13.82 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। साइबर सेल से शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें- Budaun News: भाभी संग आपत्तिजनक हालत में था 16 साल का देवर, बड़े भाई ने दी खौफनाक मौत

पांच बार में निकाले 29.9 लाख रुपये
जोगी नवादा के नत्थूलाल को भी साइबर ठगों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल में किसी ने एप डाउनलोड कर दिया। इस एप के जरिये नत्थूलाल के खाते से पांच बार में 29.9 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये निकाल लिए गए। नत्थूलाल ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
 
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद कर दें।
  • ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें