चुनाव ड्यूटी में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशासन के सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर एक प्रत्याशी की चुनाव प्रचार सामिग्री डालने पर फंस गए। जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार देखा तो वह दंग रह गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बाबूराम को हटा दिया। अब उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई को लिखा है।
डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन में बाढ़ राहत एवं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बाबूराम नवाबगंज के सेसेक्टर 21 में सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी गई ।
दूसरी ओर संजय कम्युनिटी हाल में सर्विस वोट डालने के दौरान गोपनीयता भंग न करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वोटिंग कंपार्टमेंट में कोई भी कार्मिक नहीं जाएगा और न ही दो व्यक्ति एक साथ खड़े होंगे। मंगलवार को वोटिंग कंपार्टमेंट में एक साथ दो लोगों के खड़े होने को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान वोट देने की व्यवस्था की गई है। कोई भी मतदाता इन दिनों में कभी भी वोट डाल सकते हैं। चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी मतदान की व्यवस्था की गई है।
दो दिन में 1858 वोट पड़े
मतदान कार्मिकों की ओर से दो दिन में 1858 वोट पड़े हैं। इनमें से 1216 वोट बुधवार को डाले गए, जबकि म। मंगलवार को 542 वोट पड़े हैं। सर्विस वोट प्रशिक्षण के आखिरी दिन तक पड़ेंगे, कोई भी वोटर इस अवधि में किसी भी दिन वोट डाल सकेंगे।