फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिली कैंची, अंधेरे में कंधे तक कटे बाल... बहुत शातिर है चोटी कटवा 

Sun, 06 Aug 2017 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभिषेक जय मिश्रा 
बरेली।
राजस्थान से शुरू होकर चोटी कटवा का शोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैल गया। बरेली में शहर से लेकर देहात में चोटी कटने की जानकारियों के बीच कुछ बातें ऐसी है, जिनकी तरफ लोगों का ध्यान नहीं गया। यह महज संयोग नहीं बल्कि हकीकत है कि अधिकतर महिलाओं की चोटी कटने के बाद कमरे में एक कैंची होने की तस्दीक हुई है। कहीं कैंची रखी मिलती है तो कहीं बिजली गुल होने का इंतजार किया जाता है, क्योंकि अंधेरे में इंसान देख नहीं सकता और सोता हुआ इंसान आसान टारगेट हो सकता है। यही नहीं, अधिकतर की चोटी कंधे तक काटी गई, वरना शक्ल ही बिगड़ जाती। कारण कुछ भी हो, पुलिस इन घटनाओं को खुराफात मानते हुए सजग रहने की अपील कर रही है। 


केस नंबर एक 
रहनुमा, बब्बनपुरवा : रात में कैंची से कपड़े काटे, सुबह चोटी कटी मिली -- बोल्ड  
सिर्फ बारह साल की रहनुमा को बालों से ज्यादा लगाव नहीं था, लेकिन अचानक चोटी आधी कटी मिलने के बाद सहमी हुई है। सुभाषनगर आर्य पुत्री विद्यालय में रहनुमा ने मुलाकात के दौरान उस रात के वाकये पर तफ्तीश से बातचीत हुई। रहनुमा की चोटी अचानक कट जाने में सबसे अहम बात यह है कि सुबह बाल तकिया पर मिलने के बाद किसी का ध्यान नहीं गया कि उसके सिरहाने कैंची भी रखी हुई मिली थी। पूरे घर में यह एकमात्र कैंची है, जिससे रहनुमा की मां अमला बेगम रात में उसकी छोटी बहन के लिए कपड़े काट रही थी। कपड़ों को काटने के बाद कैंची सिरहाने रखकर सोई थी। सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के मुताबिक पुलिस को जांच में कैंची दिखी थी। अब पुलिस की जांच में सामने आएगा कि मासूम के बालों के अचानक कटने के हकीकत क्या है। 
विज्ञापन

------------------
केस नंबर दो 
अंशिका गुप्ता, भौआपुरा : बड़े करीने से चोटी काटी कटवा ने - बोल्ड 
बीए अंतिम वर्ष की छात्रा अंशिका शुक्रवार सुबह 10 बजे अंदर बने कमरे में सोई, कुछ देर बात उनकी चोटी तकिया पर अलग रखी हुई मिली। महत्वपूर्ण बात यह है कि अंशिका के बाल एक बराबर नहीं कटे हैं, बल्कि सभी बाल छोटे-बड़े हैं। देखकर ऐसा लगता नहीं कि किसी ने एक बार में यह बाल काटे हो, बालों के कई स्तर पर कटे होने के रहस्य को पुलिस सुलझाने की कोशिश कर रही है। सवाल उठता है कि अगर किसी खुराफाती से शरारत की, तो एंट्री कहां से की होगी। एक मंजिला घर एंट्री के लिए सिर्फ एक दरवाजा है, घर में मां की मौजूदगी थी, इसलिए किसी के आने का संभावना नहीं है। अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर बंद कमरे में कंधे से नीचे तक इतने करीने से बाल कैसे कट गए। भला हो चोटी कटवा का कि उसने सिर के पास से चोटी नहीं काटी, वरना शक्ल ही बिगड़ जाती। 
-------------------
केस नंबर तीन 
शाहजहां, सहसवानी टोला : बिजली गई और चोटी कट गई- बोल्ड
चोटी कटने के शोर के बीच सहसवानी टोला में एक 65 वर्षीय वृद्धा की भी चोटी कट गई। चर्चा के बाद जब उनसे बातचीत की जाती है तो चौंकाने वाली बात सामने आई कि गुरुवार रात करीब आठ बजे परिवार के साथ वह घर की छत पर बैठी थीं। उनकी बहू सहित परिवार के लोग मौजूद थे। रात आठ बजे अचानक बिजली चली जाती है, करीब दस मिनट बाद जब बिजली आती है तो रोशनी में सबकी नजर में शाहजहां की आधी चोटी आती है। चोट कटने के हुल्लड़ के बीच आखिर ऐसी क्या वजह रही कि परिवार के मौजूद लोगों के बीच चोटी कटने के लिए बिजली जाने का इंतजार हुआ। पुलिस भी इसका जवाब तलाश रही है।   
--------------------
केस नंबर चार 
मैना, बड़ी रेलवे क्रासिंग के पास : कमरा अंदर से बंद, फिर भी चोटी कट गई 
किला में प्लंबर रियाज अहमद अपनी पत्नी मैना और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह चार बजे उनकी पत्नी की चोटी कटी हुई मिलने के बाद हंगामा मचा। पुलिस ने पहुंचकर तफ्तीश की तो मैना के कमरे में भी एक कैंची रखी हुई मिली, जिसको जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मैना भी रात में कैंची से कपड़े काट रही थी। वहीं रियाज ने खुलकर पुलिस के सामने कहा कि उसको शक है कि किसी ने मैना की चोटी काटी है, लेकिन दोनों जिस कमरे में सोये हुए थे, वह अंदर से बंद था। रात 11 बजे दोनों अपने बच्चों के साथ कमरे में सोने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा ने बताया कि हम पुराने विवाद से लेकर तमाम पहलु पर जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन

-------------
चोटी कटने की सूचनाओं की हकीकत सामने लाने के लिए हम प्रयासरत है। यह महज अफवाहें हैं। इनकी तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर किसी की खुराफात सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। पुलिस अपनी जांच कर रही है।  
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें