फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुथरा गांव में कटी युवती की चोटी, खाना बनाते समय अचानक कटकर गिरे बाल 

Sun, 06 Aug 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव में पहरा देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान और एनसीआर के बाद मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के मुथरा गांव में खाना बना रही युवती की चोटी कटने से ग्रामीण दहशत में हैं। इस अजीबोगरीब घटना के बाद से डरे सहमे लोग बचाव के लिए टोने-टोटके भी आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


चरथावल  थाना क्षेत्र के गांव मुथरा में शुक्रवार रात नरेश की 25 वर्षीय लड़की मोनिका चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। मोनिका की मां बीरमति ने उसकी चोटी जमीन पर पड़ी देखी तो दंग रह गई। उसने तभी इसके बारे में परिजनों को बताया।

चोटी कटने के सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी, नरेश पर घर पर भीड़ लग गई। चोटी कैसे और किस तरह कट गई, यह रहस्य जानने के लिए ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने टोटके भी किए। घरों के दरवाजे पर नींबू और हरी मिर्च टांग दी।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई जितेंद्र का कहना है कि घटना के बाद अचानक मम्मी काफी परेशान हो गई थीं, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य है। ग्राम प्रधान सुरेश पाल, पूर्व प्रधान रामकुमार कहते हैं कि लोगों में अचानक चोटी कटने के रहस्य को जानने की जिज्ञासा है। उधर, थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में किसी ने कोई लिखित सूचना नहीं दी है, लेकिन वह अपने स्तर से घटना की छानबीन करा रहे हैं।

महिला की चोटी काटने का प्रयास       
बुढ़ाना। कुरथल गांव में खेत में चारा लेने गई महिला की चोटी काटने का प्रयास किया गया। आहट पाकर महिला ने शोर मचाया और दरांती लेकर दौड़ी तो चोटी काटने वाली महिला फरार हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी मेहरदीन की पत्नी मोमीना (40) गांव के ही रामभूल के खेत में चारा लेने गई थी। मोमीना का कहना है कि चारा काटते समय किसी महिला ने पीछे से उसकी चोटी काटने का प्रयास किया।

आहट पाकर उसने पीछे मुड़कर देखा तो किसी अनजान महिला को पाकर शोर मचा दिया। मोमीना के भाई शेरदीन ने बताया कि उसकी बहन दरांती लेकर महिला के पीछे दौड़ पड़ी। शोर मचाने पर महिला भागकर गन्ने के खेत में ओझल हो गई। घटना की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने अज्ञात महिला की तलाश की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें