डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिवाली के बाद पहला लॉन टेनिस टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। बच्चाें के इस टूर्नामेंट में 30 से 50 खिलाड़ियाें के शामिल होने की उम्मीद है।
शहर में पहला सार्वजनिक लॉन टेनिस कोर्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनकर तैयार है। सिंथेटिक कोर्ट में 12 फ्लड लाइटें लगी हैं जो रात में खेलने का आनंद देगी। स्टील की जाली भी लगी हुई है। शहर में लॉन टेनिस के लिए कोई सार्वजनिक कोर्ट नहीं है। क्लबाें में महंगी फीस होने के चलते अधिकतर खिलाड़ी मायूस हो जाते हैं। यहां 120 गुणा 60 फीट का कोर्ट बनाया गया है। अक्तूबर, 2015 में करीब 50 लाख रुपये की कीमत से बनना शुरू हुए इस कोर्ट का काम पूरा हो गया है। शौकिया खिलाड़ी यहां 500 देकर यहां खेल सकते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक ने बताया कि पहले यह टूर्नामेंट अक्तूबर में होना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर नवंबर में कराया जाएगा। इसमें बच्चे भाग लेंगे, बाद में सीनियर की भी प्रतियोगिता कराई जाएगी।