फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स की सुरक्षा की भी हो रही अनदेखी

Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिशूल एयरबेस के कंजादासपुर के आसपास के आधा दर्जन गांवों में अवैध निर्माण रोकने को सख्ती हुई तो बीसलपुर रोड पर बड़ा बाईपास की ओर अवैध निर्माण शुरू होे गए हैं। जिसके के कारण सेना के एयरक्राफ्ट के उड़ान भरने और उतरने में दिक्कतें आ रहीं हैं। वहां पर बेधड़क अवैध निर्माण हो रहे र्हैं, इंट भट्ठे भी अवरोध बन गए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में लिखा गया लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चुुप्पी साध ली। अब तो वायु सेना के अधिकारियों ने इन निर्माण को उड़ान भरने और लैंडिंग के दौरान किसी भी तरह का हादसा होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आर मुथुवल ने डीएम कमिश्नर समेत आधा दर्जन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि बीसलपुर, बलीपुर रकवा तथा आसपास के गांवों में अवैध निर्माण तेजी से हो रहे हैं। कई नए ईंट भट्ठे भी खड़े कर दिए हैं। यह अवैध निर्माण खतरा बने हुए हैं, यहां तक कि रनवे के संपर्क मार्ग में भी अवैध निर्माण हो गए हैं। जिसके कारण लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने और उतरने के दौरान रनवे पर कभी भी हादसा हो सकता है। आसपास स्थापित ईट भट्ठों की चिमनियां खतरा बन गईं हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि यह स्पष्ट किया जाए कि इनके निर्माण को किसने अनुमति दी है। साथ ही बीडीए को भी निर्देश दें कि प्रतिबंधित क्षेत्र में जो भी निर्माण हुए हैं, उनको ध्वस्त करा दें। जिसके कि त्रिशूल एयरबेस सुरक्षित रहे।

‘पुलिस एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियों से कहा है कि वह इसे शीर्ष प्राथमिकता से लें, जिससे कि त्रिशूल सुरक्षित रहे।’
-आर मुथुवल, प्रशासनिक अधिकारी
‘बीडीए और जिला पंचायत से रिपोर्ट ली जा रही है कि यह निर्माण कब हुए हैं। नए निर्माण हुए हैं तो उनकोे रोकें गे। यह मामला सेना से जुड़ा है, इसलिए शीर्ष प्राथमिकता से एक्शन होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 -पंकज यादव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें