फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घूम रहा है तांत्रिकों का गैंग

Thu, 31 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में घूम रहा तांत्रिकों का गैंग महिलाओं को निशाना बना रहा है। तीन दिन पहले कालीबाड़ी मंदिर के पास किराना व्यापारी की पत्नी को 51 कदम चलाने पर लक्ष्मी के दर्शन होने का झांसा देने वालों ने बुधवार की शाम गुरुकुल कोचिंग रामपुर गार्डन के संचालक सतीश चंद्र अग्रवाल की पत्नी साधना अग्रवाल को निशाना बनाया। 
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे करीब 55 वर्षीय साधना अग्रवाल सत्संग से घर लौट रही थीं। उनके घर से पहले ही चौराहे पर उन्हें सांवले रंग का लंबा का व्यक्ति मिला। उसने कहा कि आंटी वह हरिद्वार से आया है। बाबा रामदेव के दवाएं बेचने वाले चेतन शर्मा का पता बता दो। इसी बीच उसका एक साथी और पहुंच गया। दोनों ने साधना के सामने ही बातें करनी शुरू कर दीं। साधना की तारीफ करते हुए एक ने उन्हें दयालू बताकर तंत्र जाल में फंसाकर उनकी सोने की दो अंगूठी और हाथों के कंगन उतरवा लिए। एक अंगूठी चांदी भी उतरवाई। साधना से उनमें से एक कहने लगा कि तुम परेशान हो। 51 कदम चलो माता रानी के दर्शन होने के बाद सब ठीक हो जाएगा। कारोबार में भी इजाफा हो जाएगा। इसी बीच उनमें से एक दौड़कर धूप बत्ती ले आया। साधना जैसे ही तांत्रिकों के झांसे में आकर माता रानी के दर्शन के लालच में 51 कदम चलने को हुईं पीछे से दोनों उनका पर्स लेकर भाग गए। साधना के  मुताबिक उनका करीब एक लाख रुपये का माल चला गया। मामले में मुकदमा लिखाने को तहरीर दी जा रही है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि इस तरह की दूसरी घटना है। मामले की छानबीन कराकर गैंग को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। 

पहले ही लुट चुकी हैं साधना
-गुरुकुल कोचिंग के संचालक की पत्नी पहले भी कई बार लुट चुकी हैं। पांच साल पहले उन्हें टलहने आते समय बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया था। करीब डेढ़ साल पहले घर से ही गेट पर फोन से बात करते हुए लुटेरों ने उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने एक लुटेरे को पकड़ लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें