फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जित करते चार की डूबने से मौत

Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिले में कई हादसे हो गए। भुता इलाके में कैलाश नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हुई है। आंवला क्षेत्र में रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन में बी फार्मा के छात्र की नदी में डूबने से जान चली गई। इसी नदी में डूबने से चौथा युवक बिशारतगंज इलाके में डूबकर मर गया। गोताखोरों ने कई लोगों की जान बचा ली।
विज्ञापन

भुता के रहने वाले दिनेश कुमार का 13 वर्षीय बेटा पंकज कुमार और संजीव कुमार का 10 वर्षीय बेटा अंश कुमार मूर्ति विसर्जन के दौरान कैलाश नदी गए थे। भीड़ में शामिल दोनों बच्चे भी नदी में नहाने लगे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने पर डूब गए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गोताखोरों ने उनके शवों की तलाश शुरू की तो पहले पंकज का शव मिला। देर शाम को गोताखोरों को अंश का शव मिल पाया। अलीगंज के गांव गैनी के वकील सुनील शर्मा का 20 साल का बड़ा बेटा शिवम उर्फ  हैप्पी सुरेश शर्मा नगर में बुआ के घर पर रहकर एसआरएमएस में बी फार्मा के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके तहेरे भाई तुलसी मठ में रहते हैं। रविवार को तुलसी मठ से गणेश विसर्जन के कार्यक्रम के दौरान शिवम भी रामगंगा नदी चला गया। मूर्ति  विसर्जन के दौरान साथियों ने बताया कि पैर फिसल जाने पर शिवम नदी में जा गिरा और डूब गया। करीब 20 मिनट बाद साथियों ने उसे निकाला और अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर रामगंगा नदी पर बिशारतगंज घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान 27 वर्षीय मुकुल गहरे पानी में जाकर डूब गया। परिवार वालों ने गोताखोरों की मदद से उसे निकालने के बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुकुल की मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। 
मछली पकड़ने से दौरान चार डूबे, एक की मौत
बरेली। सीबीगंज में मछली पकड़ने के दौरान एक ही गांव के चार युवक तालाब में डूब गए। इनमें से एक युवक डूबकर मरा है। थाना सीबीगंज के सनैया रानी गांव रहने वाला शेर मोहम्मद का 17 वर्षीय बेटा शमशाद मोबाइल की दुकान चलाता है। वह अपने साथी कासिम, यासीन और आरिफ के साथ गांव के ही तालाब में मछली का शिकार करने गया था। गहराई में जाने से शमशाद और उसके साथी डूब गए। शमशाद की मौत हो गई। गांव के ही मुकेश यादव ने उसके तीन साथियों की जान बचा ली। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

पिता के अरमानों पर फिर गया पानी
आंवला। शिवम तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। पिता संपन्न किसान होने के साथ ही आंवला में वकील भी हैं। बडे़ अरमानों के साथ उन्होंने बेटे को पढ़ाने के लिए शहर भेजा। पिता का रो रोकर बुरा हाल है। 
मौसा के घर रहकर पढ़ता था अंश
बरेली दस साल का अंश मूल रूप से जिला पीलीभीत की बीसलपुर कोतवाली के चिटकुला गांव के रहने वाले संजीव कुमार का बेटा है। अंश भुता में अपने मौसा प्रेमपाल के घर रहकर विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ाई कर रहा था। पंकज भी उसी के स्कूल का कक्षा चार का छात्र था। दोनों बच्चों की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें