फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fasi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम जमुनिया में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

ग्राम जमुनिया निवासी विवेक पुत्र धर्मदास सैन अपने परिवार के साथ नगर के मुहल्ला तालाबपुरा में रहता था। शनिवार सुबह वह बिना कुछ बताए अपने गांव चला गया। रविवार को पिता ने उसे फोन लगाया। फोन नहीं उठने पर गांव के लोगों से जानकारी ली। गांव के लोग घर  पहुंचे जहां दरवाजे बंद थे। लोगों ने खिड़की से देखा तो युवक का शव छत के कुंदे से फंदे पर लटक रहा था।  गांव वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें