फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 28 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्ययूराो,अ मर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर रविवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य मार्ग दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव मेहतरपुर निवासी 55 वर्षीय सुंदर लाल की ससुराल क्षेत्र के ही पदलछियापुर में है। होली पर सुंदर लाल की पत्नी कुसुम देवी अपने मायके गई थीं। उन्हें लेने के लिए रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सुंदर लाल बाइक से ससुराल जा रहे थे। बड़ा बाईपास पर गांव कचौली के पास पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे सुंदर लाल घायल हो गए और उनकी कुछ देर बाद ही मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

इसके अलावा सुनगढ़ी (पीलीभीत) के गांव रूपपुर कमालू निवासी 35 वर्षीय नन्हें लाल तीन दिन पहले एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार वाले नन्हें का शव अपने गृह जनपद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें