फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों के विवाद का ऑडियो भाजपाइयों ने किया वायरल

Mon, 28 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेताओं ने नवाबगंज में अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार का स्टिंग आपरेशन कर डाला। अरविंद की पार्टी नेताओं के बारे में की गई बातचीत का ऑडियो भाजपा नेताओं तक पहुंच गया। भाजपा नेताओं ने ये ऑडियो मीडिया को जारी कर दिया। इस ऑडियो में अरविंद गंगवार जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के बारे में जो बातें रिकार्ड की गई हैं, उसका मकसद बड़े नेताओं के बीच मतभेदों की खाई को चौड़ा करना है। ये ऑडियो वायरल होने के बाद चटखारे लेकर सुना जा रहा है। 
विज्ञापन

नवाबगंज में रविवार को गन्ना सोसायटी के उपाध्यक्ष बने सपा नेता अरविंद गंगवार की ऑडियो वायरल हो गई। इसमें वह किसी के साथ जो कि सरकारी सेवा में हैं, बातचीत में अपनी पार्टी के नेताओं पर तमाम टिप्पणी किए हैं। ऑडियो में अरविंद गंगवार ने पूर्व मंत्री भगवत सरन के खास स्थानीय नेता को 19 करोड़ के प्रोजेक्ट देने और पूर्व मंत्री पर ऐसे पिछलग्गुओं से घिरे रहने की बात कही जिनकी औकात एक बूथ जिताने की भी नहीं है। जिलाध्यक्ष वीरपाल के बारे में अरविंद कह रहे हैं कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में ‘यादव’ प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए जबकि जहां कुर्मी दावेदार थे, वहां चुनाव में करोड़ों खर्च हुए। अरविंद ऑडियोे में कह रहे हैं कि सपा सरकार में यादवों का बोलबाला है। ऑडियो में अरविंद सपा नेताओं पर नवाबगंज में कोटेदारों से और टैक्सी यूनियनों से अवैध वसूली करने की बात भी कह रहे हैं। सबसे अहम बात अरविंद ने ऑडियो में ये कही है कि पिछली बार केवल कुर्मी होने की वजह से उनको गन्ना सोसायटी के चेयरमैन बनने के लिए 40 लाख रुपये खर्च करने पड़े। अगर यादव होते तो मुफ्त में चेयरमैन बन जाते। ऑडियो में एमएलसी चुनाव में अपना टिकट कटने से लेकर और भी तमाम बातें कही गई हैं। बताया जा रहा है कि नवाबगंज में सपा के कुर्मी नेताओं को दो फाड़ करने के लिए भाजपा ने ऑडियो वायरल कर दिया। 

ऑडियो मैंने सुना है, इसमें ऐसी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं है। इसमें कही गई बातें सियासी लोग जब बैठते हैं तो आपस में होती ही हैं। आठ दिन पहले का यह ऑडियो अब सियासी लाभ के लिए शरारती तत्वों ने जारी किया है-भगवत सरन गंगवार, पूर्व राज्यमंत्री
विज्ञापन


‘जब एमएलसी का मेरा टिकट कटा था तो हम अध्यक्ष जी (वीरपाल सिंह यादव) के घर पर ही थे। उनसे बहुत सी बातें हम मजाक में भी कह लेते हैं। एक बार अध्यक्षजी बोले कि तुम गन्ना सोसायटी के चेयरमैन क्यों नहीं बने तो हमने कह दिया कि अगर यादव होते तो बन जाते। अध्यक्ष जी बोले-ऐसा नहीं है। अगर तुम जवान होते तो चेयरमैन बनते। किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर बदनाम करने के लिए ऑडियो जारी किया है। हम अध्यक्ष जी और भगवत जी दोनों का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों ने हमारा इमानदारी से साथ दिया।’ अरविंद गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सपा 
विज्ञापन


‘अरविंद गंगवार का ऑडियो है। हमने अभी ऑडियो सुना नहीं है। इसलिए हम ऑडियो के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।’ वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें