फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ शिप्रा की हत्या की रिपोर्ट

Mon, 09 Oct 2017 02:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 शास्त्रीनगर में वाटर प्यूरीफायर कारोबारी की पत्नी शिप्रा की हत्या की रिपोर्ट उनके पिता की ओर से पुलिस ने रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिप्रा के माथे पर लगी चोट का भी जिक्र किया गया है। यह चोट उनकी मौत से पहले लगी बताई गई है।
विज्ञापन

शिप्रा का शव शनिवार रात साढ़े आठ बजे उनके घर में मिला था। पीलीभीत से आए शिप्रा के भाई सुधांशु का कहना था कि ससुराल वालों ने हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया था। उधर, पति अमित का कहना था कि शिप्रा ने डिप्रेशन में फांसी लगाकर जान दी है। शिप्रा के पिता नरेंद्र कुमार जौहरी ने प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने 2004 में शिप्रा की शादी अमित से की थी। शनिवार रात शिप्रा के ससुर जीएस सक्सेना ने फोन पर शिप्रा के फांसी लगा लेने की सूचना दी थी। यहां पहुंचने पर जब उन्होंने शव देखा तो माथे पर घाव था। इससे लगता है कि शिप्रा की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिप्रा की हत्या की रिपोर्ट लिख ली है। मामले की विवेचना कर रहे प्रेमनगर इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद तफ्तीश आगे बढ़ाएंगे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माथे के ऊपरी हिस्से में लगी चोट को मौत से पहले की बताया गया है। इससे शक पैदा हो रहा है कि शिप्रा की मौत से पहले उनके साथ मारपीट की गई थी। 

करवाचौथ पर घर भेजने की दी थी धमकी
पुलिस ने शिप्रा की हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ जरूर दर्ज की है, लेकिन उनके भाई और पिता ससुराल वालों पर ही उनकी हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। शिप्रा के भाई हिमांशु का कहना है कि अमित के कुछ लड़कियों से संबंध थे। इसका विरोध करने पर शिप्रा को पीटा जाता था। ससुर भी गालियां देते थे और सास भी धमकाती थीं। करवाचौथ पर भी शिप्रा को मायके भेजने की धमकी दी गई थी। बोले, रिपोर्ट दर्ज कराते वक्त वह कई लोगों से घिरे थे और काफी परेशान भी थे, इसलिए तहरीर में ससुराल वालों के नाम नहीं लिखे। अब वह पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताएंगे कि किस तरह शिप्रा का उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें