फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों समेटकर विदेश भाग गया नटवरलाल

Mon, 11 Jan 2016 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रॉपर्टी में रकम लगाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये लेकर  सेमलखेड़ा का उस्मान का पता नहीं चल पा रहा है। बताया जा रहा है कि बचने के लिए वह पत्नी और बच्चों के साथ सऊदी अरब चला गया है। वह अपने घर तक पर संपर्क नहीं कर रहा है। वहीं, परिवारवाले तगादा करने आने वालों से परेशान हैं।
विज्ञापन

   154, प्रेेमनगर निवासी संजय खोसला ने रविवार को विवेचक से मिलकर बताया कि उनकी सेमलखेड़ा में दुकान है। उस्मान दुकान पर अक्सर आना-जाना था। कई दिन पहले उस्मान और उसकी पत्नी इरम आई और नरियावल में प्लॉट दिखाकर कहा कि वह इसे खरीद रहा है। इसकी रजिस्ट्री कराने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। सोलह दिसंबर को वह उन्हें पांच लाख रुपये का मुनाफा देकर रुपये वापस कर देगा। इस पर संजय ने रिश्तेदारों से उधार लेकर और पत्नी के जेवर गिरवीं रखकर रकम का इंतजाम किया। उन्होंने चालीस लाख रुपये का चेक उस्मान को दे दिया। 15 दिसंबर को उस्मान उनके पास आया और कहने लगा कि वह अपनी कार बेचना चाहता है। संजय ने साढ़े चार लाख रुपये देकर उससे कार ले ली। कागजी कार्रवाई अगले दिन कराने की बात कहकर वह चला गया। 17 दिसंबर को संजय ने उसे कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद संजय उसके प्लॉट और घर भी पहुंचे, लेकिन उस्मान नहीं मिला। संजय के अलावा भी उस्मान ने कई लोगों से प्रॉपर्टी में रुपये लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। रोज नये-नये लोग सामने आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि उस्मान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह भी जानकारी मिल रही है कि वह विदेश भाग गया है। कर्जदारों से बचने के लिए वहीं नौकरी की तलाश कर रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें