फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 10 लाख रुपये लूटकर मौत के घाट उतारा

Mon, 11 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा किठौर के पास रविवार सरेशाम बदमाशों ने नृशंस वारदात को अंजाम दे डाला। उगाही कर लौट रहे कार सवार व्यापारी की 10 लाख रुपये लूटकर मुंह में पिस्टल ठूंसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने किठौर थाना घेरते हुए थाने के सामने ही जाम लगा दिया। थाना पुलिस ने ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। वहीं, घटना के विरोध में किठौर और परीक्षितगढ़ के बाजार बंद हो गए।

किला परीक्षितगढ़ निवासी अंशुल अग्रवाल (42) पुत्र बिजेंद्र कुमार का परीक्षितगढ़ में ही कंसल ट्रेडर्स के नाम से घी, तेल और चीनी का थोक का व्यापार था। रविवार शाम करीब 4:15 बजे अंशुल कस्बा किठौर और शाहजहांपुर के व्यापारियों से उगाही कर लौट रहे थे। भारत गैस गोदाम के पास इनोवा गाड़ी में मौजूद चार बदमाशों ने उनको घेर लिया।
विज्ञापन


गाड़ी से उतरे तीन बदमाशों में एक ने कार से नोटों से भरा बैग उठाया तो विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने अंशुल के मुंह में पिस्टल ठूंस दी। बदमाश के बैग उठाते ही बदमाश ने गोली चला दी। जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद बदमाशों ने तीन गोलियां और चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। व्यापारी को गढ़ रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें