फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में मढ़ीनाथ पुल से नीचे गिरी छात्रा

Sun, 03 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
घायल छात्रा
विज्ञापन
सिटी स्टेशन के आगे मढ़ीनाथ में बने नए ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बहनोई की बाइक पर सवार छात्रा उछलकर पुल के नीचे जा गिरी। वहीं बाइक सवार बहनोई और भांजा रेलिंग से बाइक टिक जाने के कारण बाल-बाल बच गए। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के चौबारी निवासी विष्णु की पत्नी सिटी स्टेशन के सामने रंजना अस्पताल में भर्ती हैं। रंजना का मायका मढ़ीनाथ में है जहां से उनकी बहन 18 वर्षीय प्रियंका खाना लेकर शनिवार सुबह ग्यारह बजे अस्पताल आई थी। प्रियंका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। अस्पताल में खाना देने के बाद प्रियंका अपने बहनोई विष्णु के साथ बाइक से मढ़ीनाथ लौट रही थी। बाइक पर उसका आठ साल का भांजा प्रदुम भी सवार था। हाल में ही बने मढ़ीनाथ रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। विष्णु की असंतुलित बाइक पुल की रेलिंग से टिक गई और पीछे बैठी प्रियंका झटका लगने पर उछलकर नीचे जा गिरी। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। 

फिर हादसे की वजह बनी ट्रिपल राइडिंग...
सड़क हादसों का शिकार होने वालों में ज्यादातर वे लोग होते हैं जो हेलमेट नहीं लगाते और तीन-तीन सवारी बैठाते हैं। यातायात के नियमों का उल्लंघन कर ट्रिपल राइडिंग करने वाले भी हादसों को शिकार खूब होते हैं। मढ़ीनाथ पुल से गिरी छात्रा भी ट्रिपल राइडिंग की शिकार हुई। लोगों का कहना है कि 
विज्ञापन

विष्णु की बाइक पर विष्णु, उसके पुत्र के अलावा साली प्रियंका बैठी थी। सामने से आई दूसरी बाइक ने जब विष्णु की बाइक को टक्कर मारी तो वह संभल नहीं पाया। बाइक लड़खड़ाते ही पीछे बैठी प्रियंका उछलकर नीचे गिर गई। लोगों का कहना है कि अगर बाइक पर दो लोग ही सवार होते तो शायद दुर्घटना नहीं होती। 
विज्ञापन


काफी नीची बनाई गई है पुल की रेलिंग 
मढ़ीनाथ ओवरब्रिज की रेलिंग काफी नीची बनाई गई है। यही वजह रही कि छात्र बाइक से उछलने के बाद पुल से नीचे जा गिरी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें