फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर को बंधक बनाकर ‘बैंक’ लूटा

Tue, 12 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
बैंक लूट का श‌िकार मैनेजर
विज्ञापन
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से जुड़े तिलमास बैंक मित्र के ऑफिस में बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार को धावा बोल दिया। तीनों धक्का-मुक्की करते हुए बैंक में घुसे और मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाने के बाद एक लाख रुपये से भरा हैंडबैग लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से जिले भर में सनसनी फैल गई है। एसपी देहात ने मौके का मुआयना करके आला अफसरों को घटना की जानकारी दी। इस पर एसएसपी आरके भारद्वाज ने हल्का इंचार्ज और बीट के सिपाही को लापरवाही का दोषी ठहराते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा मीरगंज से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम तिलमास में हुरहुरी-बहरोली रोड पर बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक हुरहुरी से जुड़े बैंक मित्र का आफिस है। निजी एजेंसी ऐसे मित्र रखते हैं जो बिल्कुल बैंक की तरह ही काम करते हैं। यहां बहरोली गांव के विनोद कुमार शर्मा यहां का प्रबंधन देखते हैं। एक कमरे के इस ‘बैंक’ में तिलमास के अलावा बहरोली, करमपुर, गोरा लोकनाथपुर, सिरोधी अंगदपुर समेत आसपास के दस गांवों के हजारों काश्तकारों के खाते हैं। लोन को छोड़कर एक बार में दस हजार रुपये तक जमा/निकासी समेत सभी बैंकिंग सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं।
 सोमवार को मिनी बैंक में सुबह से ही वृद्धा, विधवा, समाजवादी पेंशन आदि लेने वालों की भीड़ लगी थी। दोपहर लगभग 12.40 बजे इंचार्ज विनोद शर्मा घर से आए।  उनके पास काले रंग के चमड़े के हैंडबैग में रुपये थे। वह रुपये घर से लाए थे। उन्होंने इनमें से 3500 रुपये वृद्धावस्था पेंशन का पेमेंट किया था। इस दौरान लगभग पौन बजे काले रंग की नई अपाचे बाइक पर नई उम्र के तीन लड़के आकर रुके। एक बाइक स्टार्ट कर बाहर ही खड़ा रहा और दो उतरकर दनदनाते हुए तमंचे लहराते हुए अंदर घुस गए। पेंशन लेने आए लोगों की भीड़ से धक्का-मुक्की करते इंचार्ज विनोद शर्मा की सीट तक पहुंचे और विनोद पर तमंचा तानते हुए मेज पर रखा रुपयों से भरा काले रंग का चमड़े का हैंडबैग कब्जे में ले लिया। हैंडबैग लूटने के बाद लोगों को धकियाते हुए बदमाश तमंचे लहराते बाहर निकले और बाइक पर बैठकर हुरहुरी की तरफ भाग गए। दो-तीन मिनट के भीतर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से सन्न लोग जब तक माजरा भांपकर हरकत में आए तब तक बाइक सवार लुटेरे भाग चुके थे। दो-तीन मोटर साइकिलों से लुटेरों का पीछा भी किया गया, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल सका। मिनी बैंक के मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि लुटेरे एक लाख रुपये से भरा बैग लूटक र ले गए हैं। मैनेजर की तहरीर के आधार पर मीरगंज थाने में लूट का मुकदमा दर्ज भी कर लिया है। सीओ मनोज पांडेय, एसओ बच्चू सिंह यादव के अलावा एसपी देहात यमुना प्रसाद ने भी मौका मुआयना किया। एसएसपी ने दिनदहाड़े हुई लूट पर संज्ञान लेते हुए हल्का इंचार्ज सुधीश पाल और वीट के सिपाही नेपाल सिंह को लापरवाही का दोषी मानकर लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


लूट के बाद हरकत में आई में पुलिस 
मीरगंज। तिलमास गांव में मिनी बैंक में लूट की वारदात के बाद मीरगंज पुलिस हरकत में आ गई। कस्बे में स्टेट बैंक आफ इंडिया से कुछ दूरी पर सर्विस रोड अंडरपास पर घंटों वाहनों की चेकिंग की गई। हुरहुरी चौराहा, हाईवे की अनुबिस चौकी, सिंधौली चौराहे पर भी पुलिस कर्मी वाहनों की चेकिंग करते पाए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें