फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे सर्राफ को लूट लिया

Thu, 08 Jan 2015 01:23 AM IST
नवाबगंज/बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद करके घर लौट रहे एक सर्राफ को रोककर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने दो किलो चांदी, दो तोला सोना और 28 हजार रुपये नकद लूट लिए। सर्राफ के विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग करते हुए भाग गए। सड़क पर दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट का मुकदमा पुलिस ने चोरी की धाराओं में दर्ज किया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में रहने वाले फरियाद हुसैन की देवरनियां इलाके के गुना हट्टू गांव में सर्राफे की दुकान है। मंगलवार शाम चार बजे दुकान बंद कर फरियाद बाइक पर घर लौट रहे थे तभी मुझौना अड्डे के पास दो बाइकों पर आए पांच बदमाशाें ने तमंचा दिखाकर उन्हेें रोक लिया। पहले मोबाइल और बाइक की चाबी छीनी और फिर जेब में रखे 28 हजार रुपये निकाल इसके बाद बैग में रखी दो किलो चांदी और दो तोला सोना भी लूट लिया। फरियाद ने विरोध किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से कई फायर कर दिए। इससे आसपास से निकल रहे राहगीर भी दहशत में आ गए। लुटेरे फरियाद की दुकान और अलमारी की चाबी भी ले गए। वारदात के बाद फरियाद ने गुना हट्टू में अपनी दुकान पर आकर लोगाें को लूट की जानकारी दी। दुकान पर दो लोगों को बैठाकर घर लौटा और फिर परिवार के लोगों को साथ लेकर रात नौ बजे कोतवाली में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की।

फरियाद ने मंत्री से की फरियाद
सर्राफ के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की तहरीर पुलिस ने एक तरफ डाल दी। बताया जाता है कि पुलिस ने फरियाद पर जोर डालकर दूसरी तहरीर ली जिसमें पेशाब करते समय बाइक से आभूषणों से भरा थैला चुरा लिए जाने का जिक्र है। इसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चूंकि राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार भी अहमदाबाद गांव के हैं, इसलिए फरियाद ने उन्हें पुलिस के रवैये की जानकारी दी। उन्हाेंने फरियाद को गुरुवार को नवाबगंज बुलाया है।  
विज्ञापन


आज ही पदभार संभाला है। घटना की जांच कराई जाएगी। मामला अगर लूट का पाया जाता है तो मुकदमा तरमीम कर दिया जाएगा। - नरेश कुमार, सीओ

लूट को चोरी बताने में माहिर है पुलिस
पुलिस का ये खेल नया नहीं है। इससे पहले भी ग्राम टांडा सादात निवासी तौफीक को बदमाशों ने  छह दिसंबर को इसी स्थान के पास लूटा था जिसे पुलिस ने चोरी में ही दर्ज किया था। इसके अलावा 16 दिसंबर को नेशनल हाईवे पर रह रहे स्पेयर पार्ट्स विक्रेता हाजी शाकिर मलिक के घर हुई लूट को भी पुलिस ने चोरी में ही दर्ज किया था। इनमें से किसी घटना का खुलासा भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें