फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट इलाके में लड़की से रेप की कोशिश

Mon, 05 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट इलाके की एक लड़की से गांव के युवक ने बलात्कार करने की कोशिश की। ग्रामीणों के देख लेने पर आरोपी मौके से भाग गया। लड़की के पिता ने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार दोपहर की है। कैंट थाना क्षेत्र की एक लड़की खेत पर गई थी। जहां मिले गांव के युवक हेतराम ने लड़की को दबोच लिया और रेप की कोशिश करने लगा। लड़की के विरोध करने पर हेतराम धमकाने लगा। उसकीी चीख सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। उन्हें देख हेतराम भाग गया। इस घटना का पता लगने पर लड़की के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पूछने पर लड़की ने सारी घटना बताई। परिवार वाले पीड़ित लड़की को लेकर बभिया चौकी और घटना की तहरीर दे दी। चौकी इंचार्ज जगतपाल वर्मा मामले की जांच करने गांव गए। उन्होंने बताया कि लड़की के आरोपी से नजदीकी संबंध हैं। दोनों सहमति से धान के खेत में गए थे। जहां उन्हें संदिग्ध हालात में ग्रामीणों ने देख लिया, जिससे मामला बिगड़ गया। तहरीर के आधार पर आरोपी हेतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह घर नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें