मंडल के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतों और उनके निस्तारण में विलंब पर कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी ने जांच और अवैध कब्जेदारों के खिलाफ राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से प्रभावी कार्रवाई कराने की व्यवस्था लागू की है। इसी क्रम में उन्होंने अपना हेल्पलाइन नंबर (0581- 2550501/ 2550502) जारी किया है।
लोग इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या सीधे कमिश्नर से भी मिल सकते हैं। शुक्रवार को कमिश्नर ने मीडिया से कहा कि जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू -माफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। कोई भी व्यक्ति इस संबंध में सूचित करता है तो संबंधित एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई वाली साझी टीम कार्यवाही के लिए पहुंच जाएगी।