फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते को स्कूल छोड़ने जा रहे वृद्ध को बस ने कुचला

Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Going to school aged children the bus crushed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
पोते को साइकिल से स्कूल ले जा रहे 65 वर्षीय लाभ सिंह को एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट की बस ने कुचल दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा कोहरे की वजह से हुआ। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कैंट में अभयपुर कैंप में रहने वाले लाभ सिंह का पोता रवींद्र केंद्रीय विद्यालय वन में दूसरी क्लास में पढ़ता है। लाभ सिंह रोज उसे छोड़ने और लेने जाते थे। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे वह साइकिल से रवींद्र को छोड़ने के लिए स्कूल की तरफ आ रहे थे। सुबह कोहरा ज्यादा था। लाल फाटक की तरफ से आई बस ने वीरांगना चौक पर उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। लाभ सिंह और रवींद्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां लाभ सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। कैंट पुलिस ने बताया कि बस पकड़ ली गई है और उसके चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें