फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले बीओबी के जीएम को गोली मारी

Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Morning Walk out on GM BoB shot - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्निंगवॉक पर निकले बैंक ऑफ बड़ौदा के 50 वर्षीय जरनल मैनेजर एसआर सोलंकी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली जनरल मैनेजर की कमर में लगी, जबकि दूसरी अचानक उनके नीचे बैठ जाने से ऊपर से निकल गई। सुबह के समय हुई घटना से सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए बदमाश भाग गए। घायल मैनेजर कुछ ही दूर पर स्थित अपने घर पहुंचे और ड्राइवर को फोन करके बुलाया। ड्राइवर ने उन्हें धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया। तब पुलिस ने उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

मूलरूप से भोपाल के रहने वाले आरएस सोलंकी सिविल लाइंस स्थित फ्रेंडस कॉलोनी में अकेले ही रहते हैं। उनका परिवार भोपाल में रहता है। खाना बनाने के लिए सुबह शाम बैंक में पार्ट टाइम जॉब करने वाला बिहारीपुर निवासी सूरज कश्यप आता है। जबकि बदायूं रोड स्थित रवींद्रनगर निवासी महेंद्र उनका ड्राइवर है जो सुबह उन्हें आफिस ले जाता है और शाम को छोड़ जाता है। जीएम आरएस सोलंकी शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। सुबह साढ़े सात बजे हेड पोस्ट आफिस के पास स्थित हनुमान मंदिर से पूजा करने के बाद सोलंकी के सामने बाइक सवार दो बदमाश आ गए। एक बाइक चला रहा था, जबकि पीछे बैठे दूसरे बदमाश ने सोलंकी पर गोली चला दी। पहला फायर करने पर गोली सोलंकी की कमर में लगी। इसी बीच उन पर दूसरा फायर भी बदमाशों ने झोंका लेकिन वह बच गए। कोतवाल केके वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली, लेकिन उन्होंने न ही कोई रंजिश बताई और न गोली मारने वालों के बारे में कुछ बताया। इस पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसी महीने संभाला था जीएम पद
उप महाप्रबंधक से पदोन्नत हुए सोलंकी ने आठ दिसंबर को ही महाप्रबंधक पद संभाला था। वह पिछले तीन सालों से वे बैंक ऑफ बड़ौदा में डीजीएम पद पर कार्यरत थे। बैैंक का कार्य क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड है। उन पर हमले की जानकारी पर तमाम बैंक अफसरों के साथ कई अन्य विभागों के बड़े अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच भी लगी खुलासे को
घटना के खुलासे को क्राइम ब्रांच भी लग गई है। क्राइम ब्रांच ने भी अस्पताल पहुंचकर छानबीन की। साथ ही पुलिस ने उनके आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी की। 

मैं अकेला रहता हूं मुझसे रंजिश किसकी
अस्पताल में भर्ती बीओबी के जीएम एसआर सोलंकी ने कहा कि वह तो यहां अकेले ही रहते हैं। किसी से कोई वास्ता नहीं है। सुबह आफिस जाते हैं और शाम को आ जाते हैं। फिर कोई गोली क्यों मारेगा यह समझ में नहीं आ रहा। सोलंकी खुद कहते हैं कि शायद बदमाश किसी और को गोली मारने आए होंगे और धोखे से उनको मार दी। क्योंकि वह टोपी लगाने के साथ ही मफलर भी बांधे थे। जिससे चेहरा उनका भी नहीं दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें