फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली/फतेहगंज पूर्वी : भाई के साथ जा रही युवती की गोलियां मारकर हत्या

Tue, 16 Nov 2021 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/फतेहगंज पूर्वी

सार

साथ जाने से मना करने पर प्रेमी ने की वारदात, बाइक में लात मारकर गिराया फिर चलाईं गोलियां। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर छोड़कर विवाह करने से इनकार करने पर फतेहगंज पूर्वी के गांव में रहने वाले रजनेश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। युवती के पेट और गले में गोलियां लगीं हैं। भाई के मुताबिक हत्या करने से पहले आरोपी ने युवती का बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के पहुंचने पर युवती के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चार घंटे तक हंगामा किया। 

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की युवती सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसेरे भाई के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। जब दोनों बरगवां से आगे पहुंचे तभी गांव का ही रजनेश पीछे से बाइक लेकर आ गया। उसने युवती के भाई की बाइक में लात मार दी। युवती सड़क पर गिर गई। उसका भाई बाइक समेत खेत में जा गिरा। रजनेश ने तमंचे से युवती पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। युवती के भाई के मुताबिक रजनेश ने तमंचे से चार-पांच फायर किए। 

उन पर भी तमंचा तान दिया तो वह गांव की ओर भाग निकले। जब वह गांव वालों को लेकर लौटे तब तक रजनेश युवती की हत्या करके भाग चुका था। युवती के पेट और गर्दन में तीन गोलियां लगी हैं। युवती के पिता की तहरीर पर रजनेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक युवती और रजनेश के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन घरवालों को जानकारी होने पर युवती ने उससे दूरी बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें