फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दंपति झुलसे, अस्पताल में हालत गंभीर

Wed, 09 Nov 2016 01:50 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सौ रुपयों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साई महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उलटकर आग लगा ली। उसे बचाने के दौरान नगर निगम कर्मचारी भी झुलस गया।  दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बंशीनगला का रहने वाला शिवदयाल नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे 35 वर्षीय पत्नी ममता शिवदयाल से पांच सौ रुपये मांग रही थी। उसके कई बार कहने पर शिवदयाल रुपये देने को राजी नहीं हुआ। इसी को लेकर दोनो के बीच झगड़ा हुआ तो शिव कुमार ने पत्नी के थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्से में आई ममता ने कमरे में जाकर अपने कपड़ों पर मिट्टी का तेल उलट लिया और आग लगा ली। उसी चीख सुनकर शिव कुमार दौड़कर बचाने पहुंचा। पत्नी को बचाने के चक्कर में शिवकुमार के कपड़ों में भी आग लग गई। उनकी चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। मगर तब तक ममता और शिवदयाल बुरी तरह झुलस चुके थे। सूचना मिलने पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। शिवदयाल के तीन बच्चे हैं, जिनमेें बड़ी बेटी स्कूल गई थी। बाकी दोनों बच्चे छोटे हैं, जो बाहर खेल रहे थे। सुभाषनगर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक रुपयों को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें