फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गई किशोरी से गैंगरेप

Thu, 11 Jun 2015 01:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा काटने गई एक किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। दोनों उसे मक्का के खेत में ले गए। लड़की घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिवार वाले दंग रह गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। आंवला इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की चारा काटने जंगल जा रही थी। गांव के सूरजपाल और उदयपाल ने अकेली देखकर उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ डाले और खींचकर मक्के के खेत में ले गए। शोर मचाने पर लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म करने के बाद दोनों धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान हाल में घर पहुंचने पर परिवार वाले सन्न रह गए। बुधवार सुबह परिवार वाले किशोरी को लेकर आंवला कोतवाली गए। पिता की ओर से सूरजपाल और उदयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। देर शाम उदयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

--
कोट
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मुल्जिम पकड़ लिया गया और दूसरे की तलाश जारी है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
- एसएस पवार, प्रभारी निरीक्षक आंवला कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें