फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन थापा समेत तीनों हमलावर गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2016 01:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के छात्र मदनेश यादव पर जानलेवा हमला करने के आरोपी विपिन थापा और उसके दोनों साथियों को पुलिस डेलापीर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि विपिन के मामा ने उसे बुलाया तो वह आ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों को पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। बवाल के डर से पुलिस ने विपिन थापा को मॉडन टाउन पुलिस चौकी में रखा। बाद में उसके दोनों साथियों को भी पुलिस वहीं ले आई। तीनों का चालान करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

   बीते दिनों बरेली कॉलेज में क्रिकेट खेलते समय बीडीए कॉलोनी निवासी राहुल के हाथ में गेंद लग गई थी। विरोध करने पर मदनेश यादव और उसके साथियों ने राहुल को हड़काकर शांत कर दिया था। राहुल ने विपिन थापा को घटना की जानकारी दी तो उसने मदनेश को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया था। विपिन ने अपने साथी पंकज सक्सेना, लाइनपार पडेरा रोड, फरीदपुर और अवधेश, नवादा शेखान के साथ मिलकर मदनेश को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया था। मामले में पुलिस ने मदनेश की तरफ से विपिन, उसके भाई और साथी अवधेश व पंकज के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा लिख लिया था। घटना के दिन ही पुलिस ने विपिन के भाई को गिरफ्तार करके बाल सम्प्रेक्षण गृह भिजवा दिया था। छात्र नेताओं ने विपिन और उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने तक बरेली कॉलेज बंद करा दिया था। शनिवार को एसपी सिटी समीर सौरभ ने बरेली कॉलेज पहुंचकर सोमवार तक विपिन और उसके साथियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। उधर, विपिन की सबसे पहले लोकेशन संभल में मिली तो पुलिस ने उसे घेर लिया था, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया था। यहां से विपिन थापा बदायूं, मुरादाबाद, और दिल्ली होता हुआ मेरठ चला गया था। पुलिस ने मेरठ में भी उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए विपिन की मां, भाई और संजयनगर में रहने वाले मामा बालकराम को उठा लिया। रविवार को मामा के बुलाने पर विपिन थापा आ गया। दोपहर बाद उसके साथी अवधेश और पंकज को भी पुलिस पकड़ लाई। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तीनों का चालान कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया गया है।  

विपिन पर चार मुकदमे
विपिन थापा पर चार केस दर्ज हुए हैं। मदनेश और बरेली कॉलेज की तरफ से दो मुकदमे लिखाए गए हैं। इसके बाद छात्रों ने उस पर नंबर बढ़वाने के नाम पर वसूली करने का आरोप भी लगाया है। चौथा मुकदमा मोना नाम की उस महिला ने विपिन थापा के खिलाफ लिखाया है, जिसके पति सुनील कुमार को उसने पीट दिया था। मदनेश को पीटने के लिए जाते समय विपिन ने सुनील से बरेली कॉलेज छोड़ने को कहा था। मना करने पर उसने सुनील की पिटाई कर दी थी। सुनील टैक्सी चलाता है। उसके पास अपनी कार भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें