फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को कुचला, तीन की मौत

Mon, 04 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली-मलोट रोड पर स्थित श्रीमुक्तसर साहिब के गांव मैहना के नजदीक शनिवार देर रात को एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवाओं के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन


ट्रक काफी दूर तक बाइक समेत उन्हें घसीटते ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पंजाब पुलिस ने डबवाली के निर्माणाधीन आरओबी पर ट्रक को बरामद किया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10.30 बजे डबवाली की ओर से जा रहे एक बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बावजूद चालक ने ट्रक को ब्रेक नहीं लगाई।
विज्ञापन


वह खौफनाक ढंग से बाइक को काफी दूर तक घसीटते चला गया। करीब आधा किलोमीटर दूर ट्रक में फंसी बाइक को बाहर निकालने के बाद वह डबवाली की ओर फरार हो गया।

रात करीब 12 बजे लंबी थाना पुलिस के एएसआई अजमेर सिंह पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचने पर उन्हें हादसे की जानकारी मिली। सड़क पर तीन शव तथा एक बाइक पड़ी हुई थी।

मृतकों के मोबाइल टूट चुके थे। एएसआई ने सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाली। सिम में सेव नंबरों पर कॉल की तो एक मृतक की पहचान गांव भागू (पंजाब) निवासी जिंद्र (18) के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने अन्य मृतकों की पहचान गांव भागू निवासी जोत राम (25) तथा गांव अबुलखुराना (पंजाब) निवासी रामचंद (28) के रूप में की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मलोट स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि रामचंद्र माथा टेकने के लिए रूणेचा धाम गया हुआ था। रात करीब 10 बजे वह डबवाली रेलवे स्टेशन पर आया था।

उसे लेने के लिए उसका भानजा जिंद्र अपने पड़ोसी के जोत राम के साथ डबवाली गया था। तीनों डबवाली से गांव भागू लौट रहे थे।

निर्माणाधीन आरओबी पर जा फंसा ट्रक
भागने में फिराक में चालक ने आठ किलोमीटर दूर शहर डबवाली में एंट्री कर ली। आरओबी की सर्विस लेन के किनारे लगे एक ट्रांसफार्मर में टक्कर मारने के बाद ट्रक को निर्माणाधीन पुल पर चढ़ा दिया।

सामने पत्थर तथा बेरिकेड्स की दीवार देखकर चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। ट्रक पुल पर बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। ट्रक फंसने के बाद चालक ने उसे लॉक कर दिया। खुद फरार हो गया।

ट्रक को डबवाली में बन रहे आरओबी के ऊपर बरामद कर लिया गया है। चालक फरार है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें उनके वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

- अजमेर सिंह, एएसआई, थाना लंबी (श्रीमुक्तसर साहिब)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें