फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, हंगामा

Mon, 20 Mar 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Auto driver dies due to collision of car - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कालीबाड़ी रोड पर कार और सामने से आ रहे ऑटो में आमने सामने से हुई भिड़त में ऑटो चालक की मौत हो गई। इसको लेकर भीड़ भड़क गई। कार चालक तो पब्लिक से किसी तरह से बचकर भाग निकला, लेकिन उसकी कार को रोड पर पलट कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर आग तक लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस को देख भीड़ ऐसा नहीं कर पाई। फिर भी इसको लेकर रोड पर जाम की स्थिति रही और करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे पुराने रोडवेज की तरफ से शहामतगंज के लिए एक ऑटो आ रहा था। जबकि शहामतगंज की तरफ से एक कार जा रही थी। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के घर के कुछ आगे आते ही ऑटो की कार से भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी गर्दन में गहरा जख्म हुआ और अधिक खून बहने से वह तड़पने लगा। यह देख भीड़ एकत्र होने लगी और कार चालक को भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह से बचकर निकल गया। इसके बाद उग्र हुई भीड़ ने कार के शीशे क्षतिग्रस्त कर उसे रोड पर ही पलट दिया। वहीं तड़प रहे ऑटो चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके शव की पहचान नहीं हो सकी। इधर, उग्र भीड़ ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन बारादरी के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्रेन से कार और ऑटो को खिंचवाकर रोड से हटवाया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि ऑटो चालक के शव की शिनाख्त कराने को कोशिश की जा रही है। 

देहात का ऑटो चल रहा था शहर में
जिस ऑटो की कार से टक्कर हुई, उसका परमिट देहात क्षेत्र से है। फिर भी यह ऑटो शहर में अवैध रूप से चलाया जा रहा था। उस पर शहर में चलने वाले ऑटो की तरह कलर भी कर लिया गया था, जिससे पुलिस भी उसे पकड़ नहीं पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें