फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार सप्लायर पर किला पुलिस की रहमदिली पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के देसी हथियारों की बरेली में तस्करी करने वाले दो बदमाशों पर किला पुलिस की मेहरबानी सामने आने के बाद एडीजी प्रेम प्रकाश ने सीओ द्वितीय सीमा यादव को जांच सौंपी है। किला पुलिस ने देसी हथियारों की तस्करी के बजाय देसी रिवाल्वर बरामद दिखाकर आरोपियों को हल्की धारा में जेल भेजा था। यह भी सामने आया था कि पकड़े गए कुछ आठ लोगों में सिर्फ दो पर ही कार्रवाई हुई। बाकी नाम रकम लेकर हटा दिए गए। सीओ द्वितीय ने बताया कि उनके पास जांच आई नहीं है, लेकिन उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला पुलिस ने 29 नवंबर को बिहार के बने देसी रिवाल्वर के साथ एक ट्रक ड्राइवर फैजान निवासी जखीरा और उसके साथी हारुन को पकड़ने की बात कही गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब आठ लोगों को देसी हथियारों की तस्करी के शक में पकड़ा गया। जिसका सरगना फैजान को बताया गया। किला पुलिस ने बड़े गैंग के खुलासे का दावा करते हुए इन्हें पकड़ा, लेकिन फिर अचानक दो देसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेजा। जिसका फायदा आरोपियों को मिला और उन्हें जमानत भी मिल गई। मीडिया में मामला उछलने के बाद एडीजी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें