फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बवाल की आशंका, किला और बारादरी सबसे ज्यादा संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर सुरक्षा इंतजाम करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

शहर में किला और बारादरी इलाके सबसे ज्यादा संवेदनशील
873 जगह जलेगी होली, संवेदनशील इलाकों में रहेंगी मोबाइल टीमें

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पीस कमेटी के सदस्यों को अभी से सक्रिय कर दिया गया है। पुराने खुराफाती चिह्नित किए जा रहे हैं। पुलिस किला और बारादरी थाना क्षेत्रों को सबसे ज्यादा संवेदनशील मान रही है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने अंडर ट्रेनिंग दरोगाओं को शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग के लिए तैयार करने पर जोर दिया है। 2016 में होली पर निकलने वाली रामबरात में दो लोगों की हत्या हो गई थी। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के रिश्तेदार की हत्या भी होली के दिन ही हुई थी। होली के दौरान शहर की फिजां खराब करने की कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं।

यह है संवेदनशील इलाके
थाना प्रेमनगर: बानखाना, गुद्दड़ बाग, ब्रह्मपुरा, भूड़, शाहबाद, टायर मंडी, नीम की मठिया।
थाना बारादरी: वनखंडी नाथ, पनवड़िया, कांकरटोला पुलिस चौकी, मुल्ला शफ्फन की आरामशीन, अशोक की चक्की, बुखारपुरा, रोहलीटोला, मीरा की पेठ, सहसवानी टोला, नवादा शेखान, मालियों की पुलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली: आजमनगर, गरीबदास मंदिर, बीबी जी की मस्जिद, झगड़े वाली मठिया।
किला: छावनी क्षेत्र, नवदिया, रेती चौराहा, कुंवरपुर, गुलाबनगर, मस्जिद घोसियान।
सीबीगंज: बिबियापुर, मथुरापुर, डिबियापुर, काशीराम कॉलोनी, मुरावपुरा, महेशपुरा, चंद्रपुर जोगियान।
इज्जतनगर: सैदपुर हाकिंस, नगरिया परीक्षित।
सुभाषनगर: करेली, करगैना, सिठौरा, सनया धान सिंह।
कैंट: मोहनपुर ठिरिया, चनेहटा

सर्किल एक
थाना होलिका दहन स्थल
कोतवाली 116
प्रेमनगर 143
कैंट 55

सर्किल दो
थाना होलिका दहन स्थल
किला 114
सीबीगंज 63
सुभाषनगर 67

सर्किल तीन
थाना होलिका दहन स्थल
कैंट 147
इज्जतनगर 88
बिथरीचैनपुर 77

ऐसी गुंजाइश नहीं है कि कहीं बवाल हो सकता है, लेकिन हमें तैयारी पूरी रखनी है। रंगों का त्योहार खुशियों का होता है। दंगा निरोधक उपकरण तैयार रखने के थानों को निर्देश दिये हैं।
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें