पुलिस मौके पर नहीं थी मौजूद, लोगों ने किसी तरह युवती को बचाया
बाद में ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सोमवार को सोनीपत स्टैंड के पास दोपहर के समय सड़क किनारे खड़ी युवती को एक युवक ने खूब पीटा। हैरत की बात है कि पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी। बाद में यहां पर खड़े लोगों ने किसी तरह युवती को बचाया। ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि बाद में युवती ने मामला पारिवारिक बताते हुए कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
सोमवार को दोपहर बाद करीब 1 बजे सोनीपत स्टैंड पर सड़क किनारे एक युवती खड़ी हुई थी। बताया गया कि इसी बीच एक युवक वहां पर पहुंचा तथा पहले तो उससे बात करने लगा। इसके बाद देखते ही देखते युवती पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शोर-शराबा सुनकर यहां पर खडे़े यात्री मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह युवती को बचाया। चौराहे पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं मौजूद था, हालांकि सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में युवती ने पारिवारिक मामला बताते हुए कोई भी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया।
युवती ने कार्रवाई करने से मना किया
युवक द्वारा सोनीपत स्टैंड पर युवती को पीटने का मामला सामने आया था। मगर युवती ने मामला परिवारिक बताते हुए कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया। जिसके कारण कोई कार्रवाई नही की गई है।
-नरेश कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना