फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि ने लगाई नकटिया चौकी प्रभारी की लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजनैतिक चर्चा में मशगूल रहने और अवैध वसूली के आरोपों से घिरे नकटिया चौकी प्रभारी को बीती रात एक जनप्रतिनिधि ने राइट टाइम कर दिया। सीओ थर्ड और इंस्पेक्टर कैंट ने मौके पर आकर मामला संभाल लिया।
विज्ञापन

सत्तापक्ष के एक जन प्रतिनिधि शुक्रवार देर रात इन्वर्टिस विवि की ओर से आ रहे थे। उन्होंने नकटिया चौकी पर आगे जा रहे भूसी भरे ट्रकों से उगाही होती देखी तो कार से उतरकर मौके पर आ गए। उन्हें देखकर पचास का नोट ले रहा पीआरडी जवान झेंप गया और अंदर को भागा। जनप्रतिनिधि भी अंदर गए तो वहां उन्हें चौकी प्रभारी मिल गए। तब उन्होंने जमकर खरी खोटी सुना डालीं। कहा कि हर मामले में वसूली कर रहे हो और छोटे स्टाफ को फंसाना चाहते हो। गांवों में जाकर विपक्षी पार्टियों का चुनावी माहौल बनाते हो। शर्म नहीं आता। जनप्रतिनिधि ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को कॉल करके माजरा बताया तो थोड़ी ही देर में सीओ थर्ड पीपी सिंह और इंस्पेक्टर कैंट अशोक पाल आ गए। इन्होंने जनप्रतिनिधि का गुस्सा शांत किया और अपने स्तर से कार्रवाई की बात कही तो वे चले गए। शनिवार को घटना की खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें