फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजगंज के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर इज्जतनगर इलाके में फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/रिठौरा। हाफिजगंज के गांव लभेड़ा बुलंदनगर के प्रॉपर्टी डीलर 57 वर्षीय नवाब खां की हत्या कर शव इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने छह लोगों के खिलाफ प्रापर्टी की रंजिश में हत्या की रिपोर्ट कराई है। एसएसपी और एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

नवाब खां के बेटे शबाब की ओर से आंचल कॉलोनी बारादरी के राकेश अग्रवाल, शाहजहांपुर के गांव मरेना के अनिल प्रताप, अनिल के बेटे मोहित के साथ जुनैद, बन्ने और होशियार को एफआईआर में नामजद किया है। शबाब के मुताबिक उसके पिता के मोबाइल पर रविवार शाम बन्ने की कॉल आई थी। नवाब यह बताकर कि ये लोग उन्हें बुला रहे हैं, बाइक उठाकर चले गए। शाम सात बजे तक वह रिठौरा में दिखे। इसके बाद उनका पता नहीं लगा। मोबाइल फोन भी बंद हो गया। वे लोग रात भर उन्हें खोजते रहे। सुबह सवा पांच बजे नवाब के फोन पर रिंग गई मगर कॉल किसी अनजान शख्स ने रिसीव की। उसे बताया कि आसाराम बापू के आश्रम के पास खेत में उसके पिता का शव पड़ा है। वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि नवाब का मोबाइल और बाइक पास में पड़ी थी। घटनास्थल पर खून नहीं मिला। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शबाब ने बताया कि पिता से राकेश आदि का जमीन रजिस्ट्री का विवाद था। उसके पिता के राकेश पर 22 लाख रुपये बकाया थे। ये लोग उन्हें धमकी दे रहे थे कि जमीन का मामला निपटा लो, वर्ना अंजाम बुरा होगा। उसे पूरा यकीन है कि इन्हीं लोगों ने उसके पिता की हत्या कर दी।

हत्या-डकैती के पांच मुकदमे
नवाब खां पर हत्या, डकैती, बलवा, अपहरण और धोखाधड़ी के पांच मामले हाफिजगंज थाने में ही दर्ज हैं। हालांकि धोखाधड़ी को छोड़कर बाकी मामले कई साल पुराने हैं। कुछ सालों से नवाब खां पूरी तरह प्रापर्टी के धंधे में उतर गया था।
विज्ञापन


घटनास्थल का मुआयना करने से एक्सीडेंट में मौत होने का मामला लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक पर पहले से कई केस हैं। रंजिश की बात भी सामने आ रही है। जांच में सब साफ हो जाएगा। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें