बरेली। बैरियर टू के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से एक तमंचा और इंपोर्टेड कारतूस बरामद किए। वह लाइसेंस नहीं दिखा सका तो रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इज्जतनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने फन सिटी के पास एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम नवाबगंज के गांव परेवा सादात निवासी महेश कुमार बताया। तलाशी में महेश के पास से एक तमंचा और इटली मेड अलग अलग रंगों के 13 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह तमंचा और कारतूस खजुरिया घाट से पास से लाया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।