फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के लिए दबाव डाल रहा दूसरे समुदाय का युवक, तहरीर

Fri, 13 Jul 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 निकाह करने से इंकार करने निजी स्कूल की शिक्षक को दूसरे समुदाय के युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे ठीक होने में महीना भर लग गया, लेकिन अब आरोपी ने उस पर फिर निकाह के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उसकी दहशत से वह घर से भी नहीं निकल पा रही है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फाइक इंक्लेव में रहने वाली पीड़ित युवती डोहरा रोड पर एक निजी स्कूल में शिक्षक है। शिक्षक के मुताबिक सतीपुर में रहने वाले एक दूसरे समुदाय के युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। युवक ने उसपर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया तो उसने इंकार करके उससे मिलना बंद कर दिया। इससे बौखलाए युवक ने 24 अप्रैल को उस पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। इलाज कराने के बाद अब वह ठीक हुई तो आरोपी अब दोबारा उसपर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। बृहस्पतिवार को युवती ने बारादरी थाने पर तहरीर दी। इसमें कहा है कि वह डर से घर से नहीं निकल पा रही है। आरोपी उसका रास्ता रोककर अश्लील बातें करता है और जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को उठाने के लिए दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी इलेक्ट्रिशियन है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें