फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ी कार, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका। अमेठी-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर स्थित अंतू के सरुआवा गांव के पास बुधवार देर रात एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार पर सवार चार लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक देखकर राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जेठवारा बाजार निवासी गोविंद सिंह (50) पड़ोसी अभिषेक समेत चार लोगों को कार से लेकर रिश्तेदारी अमेठी गए थे। बुधवार देर रात वह घर लौट रहे थे। अंतू थाना के सरुआवा गांव के पास चालक को नींद आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

इससे कार पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस चालक ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायलों में गोविंद सिंह और अभिषेक की को भर्ती किया गया है, जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें