फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस से यात्री का लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

ट्रेनों के एसी कोच में चोर यात्रियों के सामान को लगातार निशाना बना रहे हैं और रेलवे प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। अब आला हजरत एक्सप्रेस से अहमदाबाद के यात्री का लैपटॉप चोरी हो गया। इसकी रिपोर्ट बरेली जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अहमदाबाद के रहने वाले केएम पटेल ने बताया कि वह सोमवार को बरेली आने के लिए अहमदाबाद से आला हजरत एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-वन में सीट नंबर 23 पर सवार हुए थे। मंगलवार शाम साढे़ छह बजे मुरादाबाद आने पर वह चाय पीने के लिए स्टेशन पर उतर गए। इसी दौरान उनकी सीट पर रखा लैपटॉप कोई चोरी कर ले गया। ट्रेन चलने पर जब वह सीट पर आए तो लैपटॉप गायब था। उन्होंने बरेली पहुंचकर जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें