फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट रेजीमेंट में घुसे संदिग्ध युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जाट रेजीमेंट सेंटर में दीवार फांदकर घुसने वाले एक संदिग्ध को सेना पुलिस ने पकड़कर कैंट थाने के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में संदिग्ध युवक अजीब-अजीब हरकतें कर रहा है। जांच की जा रही है कि कहीं खुद को मानसिक विक्षिप्त दिखाने की कोशिश तो नहीं कर रहा था। चूंकि उसको पहले कभी कैंट थाना क्षेत्र में घूमते हुए नहीं देखा गया, इसलिए मामले को संदिग्ध मानते हुए फिलहाल जांच की जा रही है। आर्मी इंटेलीजेंस ने भी संदिग्ध से पूछताछ की।
विज्ञापन

सेना पुलिस ने जाट रेजीमेंट के अंदर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह दीवार फांदकर अंदर आया है। कभी वह खुद को उड़ीसा का बताता था तो कभी खुद की पहचान छिपाने की कोशिश करता था। मामला संदिग्ध मानते हुए सोमवार दोपहर सेना पुलिस ने कैंट थाने की पुलिस को जांच के लिए संदिग्ध युवक को सौंप दिया। देर शाम तक पुलिस ने कोई लिखा-पढ़त नहीं की थी। पूछताछ के जरिये जानने की कोशिशें जारी थी कि कहीं कोई बहुरुपिया सेना के राज जानने के लिए मानसिक विक्षिप्त बनकर तो नहीं घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें