फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की लड़की का शादी के बाद दो बार सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

झारखंड के शहर धनबाद से एक लड़की को शादी का नाटक रचकर शेरगढ़ के युवक ने 35 हजार में खरीदा। शादी के महज तीन दिनों के अंदर लड़की को मालूम हुआ कि उसके पति ने पहले भी नेपाल से एक गर्भवती लड़की को लाकर रखा था। छह महीने पहले वह अचानक लापता हो गई है। शादी के बाद असलियत सामने आने के बाद वह भागकर अपने शेरगढ़ निवासी बहनोई के घर पहुंची। एडीजी बृज राज मीना के संज्ञान में मामला आने के बाद सात दिनों में जांच आख्या देने के लिए कहा हैं। वहीं बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउसंलरों ने मामले की तह तक जाने के लिए पीड़िता के परिवार को झारखंड से बुलाये जाने के निर्देश दिए हैं।

शेरगढ़ के गांव डूंगरपुर के प्रमोद कुमार ने धनबाद में जनपद के थाना भुली गांव बसेरिया इंद्रा की रहने वाली मोनी कुमारी से शादी की थी। खासबात यह है कि प्रमोद कुमार शादी करने के लिए अकेले धनबाद गए थे। उनका परिवार नहीं गया था। मोनी के अनुसार शादी के बाद उसको शेरगढ़ में कमरे में बंद रखा जाता था। किसी से मिलने नहीं दिया जाता था। जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाते थे। अगर पीड़िता विरोध करती थी तो प्रमोद गला दबाकर मारने की धमकी देता था। शादी के तीन दिनों के अंदर मोनी घबराकर एक दिन घर से भाग निकली। शेरगढ़ में उसके बहनोई सूर्य प्रकाश रहते थे। वह उनके घर पहुंची। अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद दोनों एडीजी कार्यालय पहुंचे। एडीजी ने पूरा मामला समझने के बाद पति और पत्नी के पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजकर सात दिनों में आख्या देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बहनोई कर रहा 75 हजार में सौदा
पति प्रमोद ने बताया कि शेरगढ़ के गांव देलपुर निवासी सूर्य प्रकाश उसके संपर्क में था। उसी ने शादी तय करवाई थी। जिसके बाद वह धनबाद में गया था। शादी के बदले उसने 35 हजार मोनी के परिवार को दिए थे। उसने मोनी के आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह खुद ही भागकर अपने बहनोई के घर पहुंची थी। पति ने बताया कि उसका बहनोई दोबारा उसका सौदा 75 हजार में कर रहा है। इस रकम की पेशगी में बहनोई ने गांव के एक व्यक्ति के खेत से दो पेड़ भी कटवाये हैं।
विज्ञापन


नेपाल से लाया था पहली पत्नी
पत्नी मोनी ने बताया कि उसके पति प्रमोद ने आठ साल पहले नेपाल की गर्भवती लड़की से शादी की थी। पहली संतान को नाजायज बताकर गांव के एक परिवार को पालने के लिए दिया था। उसको पहली पत्नी से एक पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। पहली पत्नी कहां है इस बारे में अभी मोनी को भी कुछ नहीं पता है।

पति और पत्नी के बीच का मामला देखकर परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया था। सात दिवस में आख्या मांगी गई है। दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
- बृज राज मीना, एडीजी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें