फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगई(लखीमपुर खीरी) पलिया-निघासन मार्ग पर रविवार की शाम गांव बेला के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। थाना पलिया के गांव टेहरा निवासी पवन श्रीवास्तव (24) अपने साथी गांव के ही कृष्ण (23) के साथ बाइक से घर वापस आ रहा था। गांव बेला के पास पलिया की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए हैं। उधर, हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक बोलेरो मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें