फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगलगंज में जंगली सुअर ने महिला को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी)। मैगलगंज रेंज में गन्ने का खेत देखने गई एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर उसे मार डाला। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने गोला-कस्ता मार्ग पर शव रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया तो लोग माने और जाम खोला।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम धमनीपुर निवासी रामकिशुन की पत्नी मुन्नी देवी (45) गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने खेत पर गईं थीं। इसी बीच सरायन नदी की ओर से आए जंगली सुअर ने अचानक मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। जंगली सुअर ने उनके सिर, हाथ, पैर, पीठ सहित कई जगहों पर दांत गड़ा दिए और पंजा मारा, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। कुछ देर बाद ही मुन्नी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गुस्साए गांव वालों ने गोला-कस्ता मार्ग पर महिला का शव रखकर जाम लगाया तो तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, सीओ प्रदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक पान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवारवालों को आर्थिक मदद दिलाने और भूमि का पट्टा दिलाने का आश्वासन दिया। डीएफओ साउथ समीर वर्मा का कहना है कि संभव है जंगली सुअर पागल हो गया है। इसलिए उसने महिला को मार डाला। गांव वालों ने बताया कि जंगली सुअर कई बार सरायन नदी में पानी पीते देखा गया है। वह फसलों को नुकसान करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें