फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने झारखंड के तस्करों को सेटिंग कर छोड़ा!

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला (बरेली)।
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग में झारखंड के मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने के बाद सेटिंग कर छोड़ने के आरोपों से गैनी चौकी इंचार्ज घिर गए हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने मामला पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंचा दिया है। मामले को तूल पकड़ते देखकर एसओ ने तस्करों को लेकर आने वाले टेंपो चालक को पकड़कर पूछताछ की। एसओ ने टेंपो चालक का वीडियो बनाने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी है।
बताते हैं कि शनिवार रात खैलम की ओर से आ रहे एक टेंपो को गैनी में चौकी प्रभारी ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस चेकिंग देखकर एक युवक टेंपो से उतरकर भाग निकला, जबकि टेंपो चालक समेत चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें एक महिला भी थी। चर्चा है कि तलाशी में महिला के पास से साढ़े छह सौ ग्राम अफीम मिली। पुलिस सभी को चौकी ले आई। रातभर चौकी में सेटिंग के बाद सुबह पहले टेंपो चालक और उसके साथी को और बाद में एक महिला व पुरुष तस्कर को बिना कार्रवाई छोड़ा गया। रविवार सुबह तस्करों को छोड़ने की खबर भी इलाके में फैल गई। अलीगंज के भाजपा नेता संजू गुप्ता, सुधांशु, धर्मेंद्र गुप्ता, विक्की गुप्ता आदि ने मामले में चौकी प्रभारी पर सेटिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह तक से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


महिला से मिला था पार्सल नुमा पैकेट
एसओ अलीगंज सीपी त्रिवेदी ने मोहलिया गांव निवासी टेंपो चालक राहुल को थाने बुला लिया। राहुल ने कबूल किया कि शाम को वह टेंपो लेकर अपने घर लौट रहा था। दोस्त दीपक भी उसके साथ था। तभी खैलम निवासी इमरान ने उसे बरेली से मेहमान बुलाकर लाने के लिए बुक किया। इमरान को साथ बैठाकर वह और दीपक खैलम की ओर चल दिए। वहां गन्ना मिल पर उन्हें एक महिला और पुरुष खड़े मिले। आरोप है कि इमरान ने उन लोगों से अकेले में कुछ बात की और सभी लोग टेंपो में बैठ गए। वह इन्हें लेकर आ रहा था कि गैनी में पुलिस ने पकड़ लिया और महिला के पास से एक पार्सल नुमा पैकेट बरामद किया। इमरान कूदकर भाग गया था। उन्होंने खुद के बेगुनाह होने की काफी दलील दी पर तस्करों के साथ उन्हें भी हवालात में बंद कर दिया गया।

तस्करों से 95 हजार की हुई थी सेटिंग
चौकी में उसे पता लगा कि महिला और पुरुष झारखंड के तस्कर हैं और इमरान इनके लिए कैरियर का काम कर रहा है। राहुल के मुताबिक, एक स्थानीय नेता के जरिए तस्करों ने सेटिंग कर 95 हजार रुपये पुलिस को दिए। सुबह सात बजे पुलिस ने उसे और दीपक को खामोश रहने की शर्त पर छोड़ दिया और दो घंटे बाद महिला-पुरुष तस्कर छोड़ दिए गए।

पहले भी सेटिंग से छूटते रहे हैं अपराधी
गैनी चौकी का क्षेत्र मादक पदार्थ और पशु तस्करी के लिए चर्चित रहा है। कुछ दिन पूर्व चौकी क्षेत्र के ग्राम चांदपुर के पास रेत से भरी ट्राली के साथ एक युवक को पकड़ा गया था। उसे बीस हजार रुपये लेकर छोड़ा गया। इसकी शिकायत सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई डॉ. मान सिंह से की गई तो पुलिस ने युवक से लिए रुपये वापस कर दिए। चर्चा है कि सजातीय होने की वजह से चर्चित दरोगा खुद को सिंचाई मंत्री का रिश्तेदार बताकर लोगों और स्टाफ पर रौब गांठते हैं।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज के मुताबिक पकड़ा, लेकिन संदिग्ध नहीं मिलने पर छोड़ा
थाना प्रभारी सीपी त्रिवेदी ने बताया कि राहुल की पूछताछ का वीडियो बनाया है। जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। वहीं, चौकी प्रभारी गैनी अमरपाल ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। रुटीन चेकिंग के तहत टेंपो पकड़ा गया था। उसमें मौजूद लोगों की तलाशी ली गई। कुछ गलत नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया था।

प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी ताकि असलियत सामने आ सके।
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें