फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी संग पहुंचा युवक, बोला- हत्या नहंी हुई, मैं जिंदा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)। जिस भाई के अपहरण के बाद हत्या का मामला नगर के व्यापारी ने न्यायालय के आदेश पर पांच साल पहले दर्ज कराया था। वह युवक पुलिस के पास सोमवार को पहुंचा और दावा किया कि वह जिंदा है, उसे पंजाब में किसी ने घर में बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

भुता के गांव केसरपुर गौटिया के महाराज सिंह ने पांच साल अपने भाई परमेश्वरी उर्फ छंगेलाल के अपहरण का आरोप लगाते हुए पहले गांव केसरपुर निवासी व्यापारी प्रहलाद नारायण के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छंगेलाल शनिवार को पंजाब से अपने घर केसरपुर गौटिया लौट आया। इसकी खबर आरोपी व्यापारी प्रहलाद नारायण को लगी तो वह खुद छंगेलाल को पकड़कर थाने पहुंचा। छंगेलाल ने थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को बताया कि वह पंजाब में नौकरी के लिए गया था। पर वहां उसे एक व्यक्ति ने बंधक बनाकर घरेलू काम के लिए रख लिया। वह उसे घर नहीं आने दे रहा था। छंगेलाल की शादी नहीं हुई है। उसने कहा कि वह न्यायालय में जाकर बताएगा कि उसकी हत्या नहीं हुई, वह जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें