फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर एक घर से हजारों की चोरी, एक घर में हुआ प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रजागंज में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर में नकब लगाकर अंदर घुस गए और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए, जबकि दूसरे घर में जाग हो जाने पर मौके से भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। पीछे खिड़की के पास नकब लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए। चोर खिड़की का ताला तोड़कर बक्से बाहर निकाल ले गए। खटपट की आवाज पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने जब चोरों को ललकारा तो चोर बक्से का ताला तोड़कर बक्से के अंदर रखे कपड़े, जेवर, 20 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। खाली बक्सा साधूराम के गन्ने के खेत में सुबह तलाश के दौरान मिला। दूसरी घटना रजागंज निवासी अजीत वर्मा के घर हुई। बांस बल्ली के सहारे खिड़की के ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। आवाज होने पर ग्रामीण और परिवारवाले जाग गए। इस पर चोर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें