फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत ने बनाया लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए रुपयों की कमी पड़ी तो छात्रों ने अपराध का रास्ता चुन लिया। आठ लोगों के इस गैंग का सरगना दसवीं का एक छात्र था। सोमवार को सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा तो फरीदपुर का पूरा गैंग समाने आ गया। इन लोगों के पास से लूटी गई बाइक, तमंचे और चरस भी मिली। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर में लगातार हो रहीं लूट और छिनैती की घटनाओं के बाद छानबीन के दौरान उन्हें एक दसवीं के छात्र के इसने शामिल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी छात्र बारादरी के जगतपुर निवासी अजमेरी उर्फ अमन उर्फ सैयद मुशर्रफ हुसैन को बियावानी कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने अन्य सात साथियों के नाम खोले। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी तहबील बेग, फैजान, साकिब, मोहसीन, फहीम, हसीब और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अजमेरी, 12वीं का छात्र तहबील और फैजान लूट करते थे और बाकी साथी लूटे के सामान को ठिकाने लगाते थे। लूट के बाद खतरा महसूस होने पर फायर भी कर दिया करते थे। पुलिस के मुताबिक लूट के सामान को बेचकर उन रुपयों से चरस, अफीम व अन्य नशीले पदार्थ खरीदते थे। कुछ दिनों पहले चौकी चौराहे पर बाइक लूट की घटना में भी यहीं गैंग शामिल था। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, छह मोबाइल, 12 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस और 360 ग्राम चरस बरामद की। साथ ही उन्होंने रामपुर गार्डन और राजेंद्रनगर में हुई कई लूट की घटनाओं को भी कबूला। अजमेरी समेत दो और लुटेरे पहले भी लूट के आरोप में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें