फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 20 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं क्लास के एक छात्र ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के पास खपरैल में पड़ी मिली। यह घटना सोमवार रात क्यारा गांव में हुई। परिवारीजन छात्र की मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं, लेकिन उसे बीमारी क्या थी यह नहीं बता सके।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गांव का करीब 17 वर्षीय केशव आरएन इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। मां निशा देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार वह अपने मायके गई थीं। जहां उनकी मां की तेरहवीं थीं। रात करीब 10 बजे निशा लौटीं तो केशव घर में नहीं था। आसपास तलाशने पर कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद वह घर के पास ही खाली पड़ी खपरैल में गईं तो केशव की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसकी कनपटी पर दाहिनी ओर गोली लगी थी। वहीं 315 बोर का तमंचा पड़ा था। उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग और आसपास वाले पहुंच गए। इसकी सूचना देने पर मंगलवार सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिवारीजनों के मुताबिक केशव अपनी बीमारी के कारण डिप्रेशन में रहता था।
केशव को दोस्त ने दिया था तमंचा
पुलिस को घटना स्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें केशव ने लिखा- मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हुई। इसमें परिवार के किसी सदस्य का कोई दोष नहीं है। मैं अपनी बीमारी से परेशान हूं। मम्मी आप भइया का ख्याल रखना। भइया तुम मम्मी का ख्याल रखना। मुझे तमंचा दोस्त ने लाकर दिया। उसी ने गोली चलाना सिखाया। मगर इसमें मेरे दोस्त का कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन

मृतक के खिलाफ मुकदमा
पुलिस को मौके पर 315 बोर का तमंचा मिला, जिससे केशव ने खुद को गोली मारी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक केशव के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें