फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दलित किशोरी से छेड़छाड़ पर खूब पिटा शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी महिला शुक्रवार शाम को पड़ोस में गई थी। इसी बीच सुभाषनगर निवासी रोहित उसके घर में घुस आया और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो महिला एवं आसपास के लोग पहुंच गए और रोहित को दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 रोहित को थाने ले आई। महिला की तहरीर पर रोहित के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया किया गया है। इंस्पेक्टर बारादरी सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को रोहित को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें