फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम बहेड़ी का पेशकार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने एसडीएम बहेड़ी के पेशकार महेंद्र आजाद को दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर मीरगंज तहसील से अटैच कर दिया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के साथ भाजयुमो कार्यकर्ता योगेश बंटी ने महेंद्र का रिश्वत मांगने वाला ऑडियो डीएम को सुनाया था। इस पर डीएम ने एसडीएम बहेड़ी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। एसडीएम की जांच में पेशकार पर लगे आरोप सही मिले। उनकी रिपोर्ट पर डीएम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

बारह अगस्त को भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महामंत्री यतिन भाटिया, कोषाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल और अशोक सक्सेना उर्फ बबलू के साथ योगेश बंटी ने डीएम से कैंप कार्यालय पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें एसडीएम बहेड़ी के पेशकार का ऑडियो सुनाया था। बंटी ने उन्हें बताया था कि बहेड़ी के कचनेरा गांव में उनका दोस्त रहता है। उसके पिता बाबूराम की जमीन का मुकदमा एसडीएम बहेड़ी के न्यायालय में चल रहा है। 21 जुलाई को फैसला होना था, लेकिन हुआ नहीं। बंटी ने कहा था कि एसडीएम के पेशकार महेंद्र आजाद ने फोन पर बाबूराम के पक्ष में फैसला कराने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम बहेड़ी को ही सौंप दी थी। एसडीएम ने तीन दिन पहले जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को भेज दी। एसडीएम ममता मालवीय ने रिपोर्ट में कहा, ऑडियो में आवाज पेशकार महेंद्र की ही है। वह योगेश बंटी नाम के व्यक्ति से बता रहे हैं कि उनके (एसडीएम) के पास बाबूराम के मामले में नेताओं के फोन आ रहे हैं, इसमें भी सच्चाई है। यह बात भी सच है कि महेंद्र ने बंटी को अपना करीबी बताकर उनसे बाबूराम के मुकदमे को निपटाने की सिफारिश की। महेंद्र अधिकारियों से उन्हें फोन कराने के लिए ऑडियो में लगातार कह रहे हैं। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पेशकार को निलंबित कर मीरगंज तहसील से अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें