फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स कारोबारी का पुराना नौकर ही था घर में घुसने वाला बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर गार्डन में रहने वाले टाइल्स कारोबारी के घर आधी रात को घुसे बदमाश की पुलिस ने पहचान कर ली है। वह कारोबारी का पुराना नौकर है। कोतवाली में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन में रहने वाले योगेश मल्होत्रा की बिथरीचैनपुर की उड़ला जागीर में टाइल्स फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कुआटांडा का फाजिल बतौर मुंशी काम करता था। फाजिल के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक महीना पहले योगेश ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इससे वह योगेश से खुन्नस मानने लगा। आरोप है कि 22 दिसंबर को फाजिल योगेश को अपने घर के पास टहलते मिला। तब उसने नौकरी से निकालने का खमियाजा भुगतने की धमकी दी। उसने साथ के व्यक्ति को उनके घर की शिनाख्त भी कराई गई। इसी रात योगेश के घर में एक बदमाश घुसा था, लेकिन शोर मचने पर वह भाग गया था।

सीसीटीवी कैमरे में नजर आए संदिग्ध
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक शख्स उनके घर की तरफ इशारा करते हुए शिनाख्त कराता नजर आया है। पुलिस के मुताबिक यह फाजिल है। पुलिस ने बिथरीचैनपुर में फाजिल के घर पर दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें