फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को भर्ती करने को लेकर अस्पताल में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

एक माह के बीमार बच्चे को भर्ती करने को एक अस्पताल में तीमारदार और स्टाफ में मारपीट हो गई। बच्चे के पिता ने डॉक्टर और उनके कंपाउंडरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और दो कंपाउंडर के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव बुखारा निवासी अरविंद सोमवार शाम सात बजे अपने एक माह के बच्चे को चौकी चौराहे के पास स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने लाए थे। बच्चे को दौरे पड़ रहे थे। उसे भर्ती करने को लेकर अस्पताल के स्टाफ और तीमारदारों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिससे हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। अरविंद का कहना है कि उसने बच्चे को भर्ती करने के लिए पांच हजार रुपये दिए थे, लेकिन अस्पताल वाले बीस हजार रुपये रोज की डिमांड कर रहे थे। जब उसने इतना पैसा देने में असमर्थता जताई तो उसकी और उसकी सास सुशीला देवी को पीटा गया। पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल ने बताया कि अरविंद की ओर से डॉक्टर और उसके दो कंपाउंडरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। उधर, डॉक्टर का कहना है कि अरविंद उनके यहां रविवार को भी आया था। बच्चे को दौरे पड़ रहे थे। उन्होंने उसे भर्ती करने की बात कही, लेकिन वह चला गया था और सोमवार को दोबारा आया, लेकिन बच्चे को भर्ती नहीं कराया। डॉक्टर का आरोप है कि अरविंद ने सरेआम सबके सामने स्टाफ को गालियां दी, इस पर उसे सिर्फ समझाया गया। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें